{"_id":"5a64c40d4f1c1b74268b592c","slug":"151655342213-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और चोरी की वारदातों के खुलासे में पुलिस फे ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और चोरी की वारदातों के खुलासे में पुलिस फे ल
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और चोरी की वारदातों के खुलासे में पुलिस फे ल
- बीते दिनों हुई दो लूट की वारदातों के आरोपियों का भी नहीं लगा सुराग
- चोरी की वारदातों के खुलासे में भी जिला पुलिस के हाथ हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस लूट, चोरी की वारदातों के खुलासे में फिसड्डी साबित हो रही है। बीते 18 माह में हुई लूट व चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा करना तो दूर नगर पुलिस इन मामलों में अभी तक अहम सुराग भी नहीं जुटा सकी है। पुलिस अधिकारी केवल जल्द खुलासा करने का दावा करते घूम रहे हैं।
बीते डेढ़ साल के अंतराल में बदमाशों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में आधा दर्जन लूट व एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीते वर्ष दिनदहाड़ेे बदमाशों ने स्कूटी सवार बिस्किट व्यापारी से लाखों रुपये की लूट की थी। इसके अलावा नगर क्षेत्र में ही दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने स्टेट बैंक वाली गली से रिटायर्ड पुलिसकर्मी से दो लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा क्षेत्र में बीते डेढ़ सालों में लाखों रुपये की करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन जांच के नाम पर केवल खाना पूर्ति ही होकर रह गई। नगर कोतवाली में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर उगाही के गंभीर आरोप भी लगे, इसके बावजूद अधिकारी उन पुलिसकर्मियों पर भरोसा जताए हुए हैं। वारदातों के खुलासे के लिए उन्हीं पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जानकारी नहीं है। कु छ बदमाशों को गैर जनपदों में गिरफ्तार किया गया है, जो कि क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।