फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संगीता हत्याकांड: पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप

संगीता हत्याकांड: पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप

Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
संगीता हत्याकांड: पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप
विज्ञापन

- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जला कर की गई थी संगीता की हत्या
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था संगीता के छह माह की गर्भवती होने का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। दो माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हुए संगीता हत्याकांड में पुलिस पर आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पहासू थाना क्षेत्र के गांव साबितगढ़ निवासी मदन कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र शुक्रवार को एसपी सिटी को सौंपा। जिसमें बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संगीता की शादी 18 अप्रैल 2017 को विष्णु पुत्र जयवीर निवासी गांव फतेहपुर जादौन, थाना कोतवाली देहात के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुरालीजनों ने 20 नवंबर 2017 को उसकी पुत्री की जलाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संगीता के छह माह की गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed