{"_id":"5a5ce6644f1c1ba1268b48db","slug":"15160379161710-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से पत्र भेजकर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से पत्र भेजकर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से पत्र भेजकर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
- पीड़ित बैंक कर्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी को जेल से पत्र भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम जेल के नजदीक ही एक फार्म हाउस के बाहर पहुंचाने की बात कही गई। रंगदारी न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।
नगर के रामा एंक्लेव निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात बदमाश ने उनको दो धमकी भरे पत्र भेजे हैं। पहले भेजे गए पत्र में 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद उन्हें दूसरा पत्र मिला, जिसमें 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। आरोपी ने रंगदारी न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। रंगदारी की रकम को जेल के पास एक फार्म हाउस के निकट दीवार के पास पहुंचाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जेल में एक व्यक्ति से भी मिलने का कहा गया है। पीड़ित ने बताया कि मिलने के बाद से वह और उसका परिवार दहशतजदा है। उसने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।