फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चोरी की 11बाइकों के साथ मुठभेड़ में पकड़े गये आठ बाइक चोर।

चोरी की 11बाइकों के साथ मुठभेड़ में पकड़े गये आठ बाइक चोर।

Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में आठ बाइक चोर दबोचे
विज्ञापन

अनूपशहर । कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह डरौरा पुल के पास से मुठभेड़ के बाद आठ बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास चोरी की 11 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए आठों वाहन चोरों को जेल भेज दिया।

एसओ एसपी पटेल ने बताया कि सोमवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरों का एक गैंग डरौरा पुल से चोरी की बाइकों को बेचने जा रहा है। इस पर पुलिस ने दो पार्टी बनाकर डरौरा पुल पर बाइक चोरों की घेराबंदी की। चोरों ने अपने आप को दोनों तरफ से घिरा देख पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने अपने को बचाते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से दो तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक छुरी सहित 11 चोरी की बाइकें बरामद की है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ब्रजवीर, सुनील व अर्जन सिंह निवासी गांव पगौना,रोबिन खदाना, अमित दुलखरा, रोहित लछोई, रिंकू अंबा, इमरान निवासी गांव पाली को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed