फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेम प्रसंग में युवती ने खाया जहर, गंभीर

प्रेम प्रसंग में युवती ने खाया जहर, गंभीर

Sat, 13 Jan 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवती ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

- पड़ोस में ही रहने वाले युवक से चल रहा है प्रेम प्रसंग
- युवती के परिजन नहीं है रिश्ते को तैयार, शुक्रवार रात की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने परिजनों के द्वारा प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर तंग आकर जहर खा लिया। गंभीरावस्था में युवती को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है, जहां अभी भी युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।

नगर के मोहल्ला निवासी एक युवती नगर के ही एक डिग्री कालेज में बीकॉम फाइनल वर्ष की छात्रा है। युवती का अपने पड़ोस में ही रहने वाले युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक व युवती के परिजनों को भी इस बाबत जानकारी है। बताया गया कि युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को बाजार में युवती के परिजनों ने उसे उक्त युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद घर पर युवती का अपने परिजनों से झगड़ा हो गया था। बताया गया कि परिजनों की डांट फटकार के बाद युवती अपने कमरे में चली गई और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed