{"_id":"5a58f7a14f1c1bae3f8b47b1","slug":"151578018214-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत
गुलावठी। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम छपरावत निवासी एक विवाहित महिला बबीता (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। बबीता ने शुक्रवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतक बबीता शादी के कुछ माह बाद से ग्राम छपरावत में अपने माता-पिता के पास रह रही थी। उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। बताया जाता है कि पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच दोनों परिवारों में समझौते की बात भी चल रही थी। उधर, ग्रामीणों के अनुसार बबीता काफी तनाव में चल रही थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को बबीता आग से करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। समाचार भेजे जाने तक किसी के द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।