फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से लूटे कुंडल

ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से लूटे कुंडल

Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से लूटे कुंडल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ठगों और बाइक सवार लुटेरों का आतंक है। वहीं पुलिस मामलों में अनदेखी करती नजर आ रही है। नगर के डीएम कालोनी निवासी सत्यप्रकाश चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री बुधवार शाम को ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो आरोपियों ने उनकी पुत्री को रास्ते में रोक लिया और उसे डरा धमकाकर उसके कानों के कुंडल और दो सौ रुपये बैग में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को धमकाते हुए उससे बैग छीनकर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को मामले की सूचना दी, पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

----------
एक निरीक्षक व विभिन्न उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
बुलंदशहर। एसएसपी मुनीराज ने बृहस्पतिवार को एक निरीक्षक सहित विभिन्न उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी की धड़ाधड़ हो रही इन कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी ने पुलिस लाइन से निरीक्षक अवनीश कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा है। जबकि उपनिरीक्षक पवन कुमार को लाइन से प्रभारी चौकी आवास विकास, थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक मिथुन दीक्षित को लाइन से प्रभारी कस्बा चौकी, गुलावठी, उपनिरीक्षक अनिरूद्ध कुमार को गुलावठी से थाना जहांगीरपुर, उपनिरीक्षक तफसील अहमद को थाना बीबीनगर से थाना अहार और उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा औरंगाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed