फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नहीं रुक रहा कूड़े में आग लगाने का सिलसिला

नहीं रुक रहा कूड़े में आग लगाने का सिलसिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नहीं रुक रहा कूड़े में आग लगाने का सिलसिला
नहीं रुक रहा कूड़े में आग लगाने का सिलसिला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका शहर की आबोहवा सही करने की जगह खराब करने में लगी हुई है। प्रतिदिन शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए जहां सफाई कर्मचारियों की लंबी फौज काम कर रही है। वहीं, शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कूड़े को आग के हवाले कर दिया जा रहा है। जिससे जिले में प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
एक तरफ शहर में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कें सही होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन टूटी सड़कों की वजह से उड़ने वाली धूल से पूरा शहर परेशान है। वहीं, दूसरी ओर पालिका के डंपिंग ग्राउंड समेत डलाव घरों में नियमित रूप से आग लगाकर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ ही लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। एनजीटी और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कई बार चिंता जता चुका है, लेकिन यहां खुले में कूड़ा जलना बंद नहीं हो रहा है। शहर की पॉश कालोनी समेत अधिकांश इलाकों में प्रतिदिन कूड़े में आग लगाई जा रही है। वहीं, कुछ स्थानों पर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा न उठाएं जाने पर लोग आग लगा देते हैं तो कुछ स्थानों पर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी खुद कूड़े को आग के हवाले कर देते हैं। शुक्रवार शाम को डीएवी तिराहा, रात को अनूपशहर रोड पर कचरे के ढेर में आग लगी पाई गई। वहीं, शनिवार को टीचर्स कालोनी रोड स्थित आयकर विभाग के ऑफिस और जिला जज के आवास के बीच पालिका के डलावघर में कूड़ा जलता मिला। खास बात यह है कि इसके ठीक बराबर में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। आग से किसी बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा इस्लामाबाद मोहल्ले में भी कूड़े में आग जलती मिली। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर में आग लगाने पर कार्रवाई का अधिकार पालिका अफसरों को है। कूड़े के ढेर में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पालिका अफसरों को निर्देश जारी किया जाएंगे। समय-समय पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। ईओ नगर पालिका डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि कूड़े में आग लगाने वाले व्यक्तियों की पहचान न होने की वजह से जुर्माना नहीं लग सका है। भविष्य में कूड़े में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। स्याना बस अड्डे पर बने डंपिंग ग्राउंड पर आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी जा चुकी है।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक शमशाद हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पालिका क्षेत्र में कूड़े के ढेर को आग के हवाले किया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर सख्त कार्यवाही के लिए पालिका अफसरों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed