{"_id":"5a9827ee4f1c1b410b8bbb85","slug":"151519921134-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान,चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान,चार गिरफ्तार
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, चार गिरफ्तार
- दस पेटी अवैध शराब पकड़ी, सिपाही घायल
सिकंदराबाद। ककोड़ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने चार तस्करों को पकड़ लिया। इनके पास से दस पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है। तस्करों को पकड़ने के दौरान एक सिपाही चोटिल हो गया। पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने चेकिंग के दौरान ककोड़ चौराहे से गांव सालती थाना शिकारपुर निवासी विजय पुत्र अमर सिंह, सुनील पुत्र रोहताश को बाइक व तीन पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। ककोड़ चौराहे से गांव लुहारली थाना अगौता निवासी विनित पुत्र किरनपाल को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं ककोड़ में जेवर-सिकंदराबाद स्टेट हाईवे पर ग्राम सुनहैरा थाना तिकाम पलवल हरियाणा निवासी संजय पुत्र मुखर सिंह को कार, पांच पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजय ने सिपाही रविंद्र को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। टक्कर लगने से सिपाही रविंद्र घायल हो गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि वह होली के अवसर पर क्षेत्र में तस्करी के लिए शराब लाए थे। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।