फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीलर और ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर

डीलर और ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर

Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीलर और ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर
विज्ञापन

- ट्रैक्टर-ट्राली में भरा था गांव हाजीपुर करौला की डीलर 68 क्विंटल गेहूं और 45 क्विंटल चावल
- सरकारी राशन को बांटने की बजाए बाजार में बेचने की थी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गांव चिट्टा से ट्रैक्टर-ट्राली पर बरामद राशन गांव हाजीपुर करौला के डीलर का था। डीलर ने राशन का वितरण नहीं किया और उसे बाजार में बेचने की तैयारी थी। आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाना सलैमपुर में डीलर और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाकर राशन को कब्जे में ले लिया है।

सोमवार थाना सलैमपुर को सूचना मिली थी कि गांव चिट्टा में सरकारी राशन खरीदने के बाद बेचने को ट्रैक्टर-ट्राली से बाजार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी कर राशन से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दे दी थी। विभागीय अधिकारियों ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि यह राशन गांव हाजीपुर करौला की महिला डीलर का है। इसे राशन को बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। ट्राली से 68.91 क्विंटल गेहूं और 45.94 क्विंटल चावल बरामद हुआ है। इस कालाबाजारी ने जिले में हो रही सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी होने की भी पुष्टि कर दी है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि राशन को कब्जे में ले लिया है। थाना सलैमपुर में डीलर रोहिला और ट्रैक्टर चालक कादिर खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि राशन न बांटकर उसे बेचने के प्रयास के आरोप में डीएम से संस्तुति लेकर दुकान को निरस्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed