{"_id":"59ca96fd4f1c1bcc538b48b0","slug":"15064491911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों की पिटाई से महिला का गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालीजनों की पिटाई से महिला का गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालीजनों की पिटाई से महिला का गर्भपात
- पीड़िता के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के कारण महिला का गर्भपात हो गया। मामले में पीड़ित के भाई ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खुर्जा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवलपुरा निवासी शफीक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन सलमा का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व बुलंदशहर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी इरफान पुत्र नसीम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन उसकी बहन से अतिरिक्त दहेज के रुप में एक बाइक व 50 हजार रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट व उसे प्रताड़ित करते रहते थे। करीब एक माह पूर्व भी आरोपियों ने उसकी बहन के साथ जमकर मारपीट की थी। उस दौरान वह चार माह की गर्भवती थी। मारपीट के कारण उसकी बहन का गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी 24 सितंबर को उसकी बहन को मायके में छोड़ गए। काफी समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति इरफान, ससुर नसीम व सास संजीदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।