{"_id":"59ca96f74f1c1bdb538b4819","slug":"1506449185818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बता महिला से ठगे 18 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बता महिला से ठगे 18 हजार रुपये
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अधिकारी बता महिला से ठगे 18 हजार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नजीमपुरा भूड़ निवासी महिला आशा देवी पत्नी लाला राम ने थाने में ठगी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में खाता खुला है। पीड़िता ने बताया कि गत 19 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। साथ ही आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उससे उसका एटीएम नंबर व मोबाइल पर आए मैसेज के द्वारा ओटीपी नंबर को पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के खाते से 17999 रुपये निकाल लिए। पीड़िता को मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो