{"_id":"59bd6a104f1c1b91688b4fc2","slug":"15055857084-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को सम्मोहित कर लूटे कुंडल व नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को सम्मोहित कर लूटे कुंडल व नगदी
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को सम्मोहित कर लूटे कुंडल व नगदी
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के निकट शनिवार को दिनदहाड़े शातिरों ने एक महिला से उसके कुंडल व नगदी ठग ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बीसा कालोनी निवासी सरन देवी कालोनी में ही ठेला लगा कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। शनिवार को वह कान दिखाने के लिए काला आम चौराहे के निकट स्थित एक चिकित्सक के यहां गई थीं। करीब साढ़े 11 बजे जब वह वापस लौट रही थीं तो उन्हें कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के निकट एक व्यक्ति मिला। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे बातों में लगाकर सम्मोहित कर लिया। साथ ही उसके कानों के कुंडल व पर्स ले लिया। पर्स में दो हजार रुपये रखे थे। शातिर के वहां से जाने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं लग सका। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।