फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एक बार फिर बिगड़ते-बिगड़ते बची अढ़ौली की फिजा

एक बार फिर बिगड़ते-बिगड़ते बची अढ़ौली की फिजा

Thu, 14 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर तोड़फोड़
विज्ञापन

अढ़ौली में दो समुदाय के बीच विवाद के कारण माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात
- देर शाम तक गांव में तैनात रहा भारी पुलिस बल, दोनों पक्ष के आाधा दर्जन लोग हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अढ़ौली में बृहस्पतिवार को एक बार फिर बच्चों के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
गांव अढ़ौली के कुछ बच्चे सहकारी नगर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार दोपहर को कुछ छात्रों ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्र अपने साथियों के साथ स्कूल पहुंचा और आरोपी छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। मामला गांव तक पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने उनकी दुकानों व मकानों पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने एक धार्मिक स्थल पर भी जमकर तोड़फोड़ की। पथराव में प्रथम पक्ष के करीब तीन लोगों को चोटें भी आई हैं। गांव में झगड़े की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी प्रमोद कुमार, देहात कोतवाल तपेश्वर सागर सहित भारी भरकम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष के लोगों को घरों में खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

25 अगस्त को हुआ था बवाल
गांव में एक पखवाड़ा पूर्व ही दो समुदाय के लोगों के बीच गोकशी की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ था। एक पक्ष ने धार्मिक स्थल में भी जमकर तोड़फोड़ की थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले पर काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर घरों में कैद रहे लोग
बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गांव की औरतों व बच्चों में दहशत व्याप्त रही। दिन भर अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहे। देर शाम को ही माहौल काबू में आने के बाद गांव में हलचल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed