फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे दो बदमाश

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे दो बदमाश

Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे, तीन फरार
विज्ञापन

- पकड़ा गया मुख्य आरोपी व्यापारियों से मांगता था रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर।
कोतवाली पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बदमाश भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार व एक बाइक बरामद की है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पैठ चौराहे के पास दो बाइकों पर हथियारों से लैस पांच बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। एसएचओ पोसीराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर बदमाश बाइकों पर बैठकर भागने लगे। पुलिस के रुकने के लिए धमकाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्र्मी को नहीं लगी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर एक बाइक को रोक दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। तलाशी के दौरान पकड़े गए बदमाश दारा निवासी ढूंसरी के पास से एक पिस्टल, कारतूस तथा दूसरे बदमाश लोकेन्द्र निवासी समनपुर से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया दारा वर्ष 2008 में हरियाणा के सोनीपत जनपद के मुर्थल थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में करीब आठ माह जेल में बिता चुका है। साथ ही वह नगर के व्यापारियों से इनामी बदमाश बलराज भाटी के नाम पर रंगदारी भी वसूल रहा था। डर के कारण व्यापारी शिकायत नहीं कर रहे थे। बताया कि फरार हुए तीनों बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


घनघनाते रहे फोन
सूत्रों की मानें तो पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को छोड़ने के लिए एसएचओ की मोबाइल की घंटी दिनभर बजती रही। गुरुवार को सुबह से कई सफेदपोशों की सिफारिशें आनी शुरू हो गई थीं। एसएचओ पीआर शर्मा के बदमाश द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की बात कहने पर वह निरुत्तर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed