फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सपा नेता के ट्रक चालक ने की हेल्पर की हत्या

सपा नेता के ट्रक चालक ने की हेल्पर की हत्या

Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने की हेल्पर की हत्या
विज्ञापन

- बुधवार रात पंप पर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
- पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। कोतवाली के पास सपा नेता के पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक ने हेल्पर की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पंप के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर कोतवाली के पास गांव गहना गोवर्धनपुर के पास सपा नेता विनोद यादव का पेट्रोल पंप है। विनोद के एक ट्रक पर अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी देवेंद्र पुत्र रामवीर चालक और गांव उदयपुर निवासी भूरा (35) पुत्र जगपाल बतौर हेल्पर नौकरी करते थे। पंप के सेल्समैन प्रदीप कुमार गौड़ पुत्र भूदेव निवासी गांव पूठा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात दोनों ट्रक से बुलंदशहर में माल उतारकर पंप पर आए थे। देर रात दोनों में कहासुनी हो गई। प्रदीप ने बताया कि वह देर रात जब उठा तो देखा कि खाट पर भूरा का शव पड़ा है। इस दौरान मौके पर देवेंद्र नहीं था। प्रदीप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे डूंगरा जाट गांव के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयोग लोहे की रॉड भी बरामद की है। साथ ही पुलिस अभी आरोपी से हत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले माल ढुलाई के दौरान चीनी के दो कट्टे गायब हो गए थे। उसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि देवेंद्र ने भूरा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक विनोद यादव ने बताया कि सेल्समैन प्रदीप से वारदात की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी पुलिस को और मृतक के परिजनों को दे दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed