फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गांव बुकलाना में फैल रहा है बुखार, स्वास्थ्य विभाग मौन

गांव बुकलाना में फैल रहा है बुखार, स्वास्थ्य विभाग मौन

Sun, 10 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बुखार की चपेट में बुकलाना
विज्ञापन

- लोगों ने की तालाब की सफाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी।
निकटवर्ती गांव बुकलाना में बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण गांव में गंदगी के अटे तालाब को बुखार फैलने का कारण बता रहे हैं। लोगों ने तालाब की सफाई किए जाने की मांग की है।
गांव बुकलाना में वर्तमान में बुखार के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अधिकांश घराें में बुखार के मरीज हैं। ग्रामीण वायरल, मलेरिया व टायफाइड बुखार की चपेट में आ रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान बना हुआ है। प्रदीप चौधरी, बिजेंद्र लोधी, सोमवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि गांव में तकरीबन 15 बीघा का तालाब है। इस तालाब में गांव का पानी जाता है। तालाब पूरी तरह से गंदगी से अटा पड़ा है। इसकी पिछले कई वर्षों से सफाई तक नहीं कराई गई है। गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप है जिससे बुखार फैल चुका है। गांव में चिकित्सक की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए बुगरासी आना पड़ रहा है। हालत खराब होने पर परिजन मरीजों को बुलंदशहर, मेरठ व नोएडा के अस्पतालों में भी इलाज के लिए ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ये लोग हैं बीमार
हरकेश शर्मा, संजीव कुमार, नरेश कुमार, दीन दयाल शर्मा, धर्मपाल सिंह, तोताराम, सोमवीर सिंह, प्रकाश लोधी, राजपाल लोधी आदि सहित अनेक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। अधिकांश मरीज तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक का कहना
गांव में तालाब तथा सभी स्थानों पर दवा छिड़काव के लिए एएनएम को निर्देश दिए गए हैं। बुकलाना में बुखार के फैलने की कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की समस्या को तत्काल दूर किया जाएगा। - डॉ. मोहित जैन, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed