Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, किशोरी-महिला से रेप की कोशिश

घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, किशोरी-महिला से रेप की कोशिश

Thu, 07 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, किशोरी-महिला से रेप की कोशिश
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने घर में घुस कर गर्भवती महिला से मारपीट की। विरोध करने पर उसकी देवरानी और जेठ की 14 वर्षीय बेटी के कपड़े फाड़ दिए तथा उनके साथ रेप की कोशिश की। आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़िताओं ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला मजदूरी का काम करती है। 6 सितंबर को वह अपनी मजदूरी के पैसेलेने गांव के ही एक व्यक्ति के पास पहुंची तो उन्होंने गाली गलौच कर उसके साथ अभद्रता की। कुछ देर बाद वह लोग पहुंचकर घर में घुस गए और गर्भवती महिला, देवरानी, जेठ और जेठ की बेटी से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने देवरानी और जेठ की बेटी के कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ रेप की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी कानों से सोने के कुंडल खींच लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़िताओं ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed