{"_id":"59947f444f1c1bcf2a8b47d5","slug":"15029041488-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकता मिला नोएडा अथॉरिटी में कार्यरत व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटकता मिला नोएडा अथॉरिटी में कार्यरत व्यक्ति का शव
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव
- सिर और छाती पर गंभीर चोटों के निशान, हत्या की आशंका
- आठ दिन पहले दो दोस्तों के साथ नोएडा से निकला था गांव के लिए
- नोएडा विकास प्राधिकरण में संविदाकर्मी था मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर।
आठ दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए व्यक्ति का शव उसी के खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मृतक के सिर और छाती पर गंभीर चोटों के निशान होने की पुष्टि हुई है। उसके दोनों हाथ भी किसी धारदार हथियार से काटे गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के चितसोना अल्लीपुर गांव निवासी राहुल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता सतेंद्र सिंह (52) नोएडा विकास प्राधिकरण में संविदाकर्मी थे। आठ अगस्त की रात वह अपने दो साथियों के साथ कार से नोएडा से गांव के लिए निकले थे। सतेंद्र सिंह गांव के बाहर गाड़ी छोड़ कर घर के लिए चल दिए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने सतेंद्र सिंह की काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सतेंद्र के दोनों साथियों को उसी रात गाड़ी के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए बीबीनगर पुलिस ने पकड़ा था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। मामले में 12 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
मंगलवार को ग्रामीणों ने सतेंद्र सिंह का शव उसी के खेत में पेड़ से लटका पाया। सतेंद्र सिंह की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन, सीओ स्याना अन्विता उपाध्याय फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। बीबीनगर थाना प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतेंद्र के सिर, छाती सहित गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान होने की पुष्टि हुई है। उसके दोनों हाथों को भी किसी धारदार हथियार से काटा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।