फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दलितों को कबड्डी खेलने से रोका, किया लहूलुहान

दलितों को कबड्डी खेलने से रोका, किया लहूलुहान

Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
दलितों को कबड्डी खेलने से रोका, किया लहूलुहान
विज्ञापन

- पीड़ित दलितों ने सवर्ण जाति के लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
- पीड़ितों ने एसएसपी को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
- एसओ बोले, कार्रवाई से बचने के लिए लगाए फर्जी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
छतारी थाना क्षेत्र के गांव सिद्धगढ़ी में रक्षाबंधन के मौके पर कबड्डी खेल रहे दलित युवकों का सवर्ण जाति के लोगों ने विरोध किया। विरोध पर एतराज जताने पर आरोपियों ने वहां खड़े चार दलित लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिद्धगढ़ी निवासी दलवीर सिंह पुत्र होराम सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सात अगस्त की शाम करीब छह बजे रक्षाबंधन के मौके पर दलित समाज के लोग विजय सिंह के खेत में कबड्डी खेल रहे थे। तभी गांव के सवर्ण जाति के करीब 17-18 लोग हाथों में लाठी-डंडे, सरिया, अवैध शस्त्र लेकर आ गए। आरोपियों ने उन्हें कबड्डी खेलने से मना किया। डर के चलते ज्यादातर लोग भाग खड़े हुए। मौके पर दलवीर, धर्मेंद्र, राहुल और रमेश खड़े रहे। दलवीर का कहना है कि उन्होंने सवर्ण जाति के लोेगों के इस फरमान का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। दलवीर का आरोप है कि जब वे थाने गए तो वहां से भी उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन

एसओ छतारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दलित पक्ष के लोगों ने जाट जाति के युवक को बुरी तरह पीटा है। उनकी तरफ से योगेश पुत्र ब्रह्म सिंह ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई से बचने के लिए दलित जाति के लोग फर्जी आरोप लगा रहे हैं। वहीं एसएसपी मुनिराज जी. ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed