फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सूचना का जवाब न देने पर एडीएम पर 25 हजार का जुर्माना

सूचना का जवाब न देने पर एडीएम पर 25 हजार का जुर्माना

Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
एडीएम पर 25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

- राज्य सूचना आयुक्त ने वसूली के लिए डीएम को जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
आरटीआई का जवाब न देने पर एडीएम प्रशासन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राज्य सूचना आयुक्त ने एडीएम के वेतन से जुर्माना राशि को तीन माह के अंदर वसूलने के आदेश दिए हैं।

15 जनवरी 2014 को गजेंद्र प्रसाद शर्मा ने एडीएम प्रशासन विशाल सिंह से आरटीआई के तहत कुछ सूचनाएं मांगी थीं। निर्धारित समय में सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने एडीएम को तलब किया था। इस दौरान 16 जून 2015 को हुई सुनवाई में दफ्तर के प्रधान लिपिक ने पहले तो कहा कि वादी के भाई को उक्त सूचनाएं समय से दे दी गई हैं। सूचना देने में देरी का कारण जानने पर वह बगलें झांकने लगे। इसके चलते अब राज्य सूचना आयुक्त ने 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड रोपित करते हुए एडीएम विशाल सिंह पर कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सूचना आयुक्त ने डीएम को आदेश जारी करते हुए उक्त जुर्माने को तीन माह के अंदर वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed