फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवक की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज

युवक की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज

Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव फरादपुर में करंट से हुई युवक की मौत के बाद बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगाना मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को भारी पड़ गया।

जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद व अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि गांव फरादपुर निवासी पवन(18) पुत्र गजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


खेत से कुछ ही दूरी पर उसके ऊपर 11 हजार बोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से पवन की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग स्थित फरादपुर गेट पर जाम लगा दिया था। सूचना पर एक्सईएन शिकारपुर, एसडीएम सदर, और कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

वहां परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से जमकर नोंक-झोंक हुई। विद्युत विभाग के अफसरों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नई मंडी चौकी प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि जाम लगाने वाले नरेश पुत्र कंछिद, मोनू पुत्र गजेंद्र, चमन पुत्र गजेंद्र, अर्जुन पुत्र नन्हे, अरुण, नितिन पुत्र रूपचंद, हरीशचंद पुत्र सुखपाल, श्रीनिवास पुत्र मोहनलाल व 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed