{"_id":"595fdd784f1c1b41298b4711","slug":"149945489718-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईव पर दंपति हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शूटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईव पर दंपति हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शूटर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईव पर दंपति हत्याकांड : पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शूटर
कोतवाली देहात क्षेत्र में 22 जून की दोपहर नेशनल हाईवे 91 पर गोलियों से भूनकर दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को दबोच लिया है। तीनों शूटर दूसरे राज्य में छिपे हुए थे।
एक आरोपी प्लानिंग के तहत वारदात से एक दिन पहले इलाहाबाद पहुंच गया। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी भुट्टो (55) और उसके तीन पुत्र मोसीन, वाहिद और नाहिद पर मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी नईम पुत्र फय्याज की 27 सितंबर 2016 में हत्या करने का आरोप है।
करीब एक माह पहले ही भुट्टो जमानत पर जेल से छूटा था। 22 जून की दोपहर करीब दो बजे भुट्टो अपनी पत्नी रहीसा (50) के साथ जेल में बेटों से मिलाई करके बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
करीब ढाई बजे गांव दोस्तपुर के निकट नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दोनों की हत्या कर दी थी।
मृतक भुट्टो की पुत्री रेशमा ने गांव निवासी शानु ठाकुर, फईम, वसीम पुत्र फय्याज, शानु ठाकुर की मां और शादाब के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात तीन आरोपियों को दूसरे राज्य से दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक, भुट्टो के जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी उसकी हत्या की फिराक में थे।
22 जून की सुबह आरोपियों का प्लान खुर्जा में भुट्टो के घर से निकलते समय ही वारदात को अंजाम देना था। किसी कारणवश चूकने पर प्लान बदल दिया।
जेल के बाहर खड़े दो लोगों ने मुखबिरी करते हुए भुट्टो के जेल से बाहर आने की सूचना फोन पर दी थी। अड़ौली मोड़ के पास बदमाश एक कार और बाइक में खड़े थे। कुछ लोग भूड़ रोड पर भी हथियार लिए खड़े थे।
गांव दोस्तपुर के निकट चलती बाइक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद कार से उतरे दो लोगों ने सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े दंपति में एक-एक गोली और मारी ताकी जिंदा बचने की गुंजाइश न रहे।
सूत्रों का कहना है कि एक नामजद आरोपी वारदात से एक दिन पहले ही इलाहाबाद पहुंच गया था। शूटरों ने दोस्ती में ही इस वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।