फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फोटो समाचार-04बुल130-एनओआई-102 संजय जेपीजी

फोटो समाचार-04बुल130-एनओआई-102 संजय जेपीजी

Wed, 07 Jun 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-04बुल130-एनओआई-102 संजय जेपीजी

विज्ञापन
किसौला के कांस्टेबल की दर्दनाक मौत
शामली जिले के कैराना थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में किसौला गांव निवासी कांस्टेबल दीपांशू त्यागी (25) की रविवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। शाम को कैराना से किसौला गांव में मृतक का शव पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया।

मृतक का शाम को ही भगवानपुर गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। कैराना के कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रविवार की सुबह साढे़ छह बजे कांस्टेबल दीपांशू गाड़ी चालक मनोज के साथ कोतवाली से कांधला रोड स्थित पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में तेल भरवाकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गाड़ी चालक सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करके पेशाब करने उतरा जबकि दीपांशू गाड़ी के अंदर ही था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें दीपांशू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में इस घटना की सूचना मिलते ही हाहाकार मच गया। देर शाम दीपांशू का शव गांव में पहुंचा व बाद में उसका भगवानपुर गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

चार माह पूर्व हुई थी शादी
स्याना (ब्यूरो)। मृतक कांस्टेबल दीपांशू की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नि मोनिका भी कांस्टेबल है जो मुरादाबाद जिले में तैनात है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है व घरों में चूल्हे भी नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed