फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हिस्ट्रीशीटर ने मांगी 10 लाख की रंगदारी

हिस्ट्रीशीटर ने मांगी 10 लाख की रंगदारी

Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने मांगी 10 लाख की रंगदारी
मुखबिरी के शक में मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने हथियारों का जखीरा पकड़े जाने पर मुखबिरी के शक में एक युवक से दस लाख की रंगदारी मांगी है। मामले में एसपी सिटी के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नरसलघाट निवासी मोहम्मद इश्तकार पुत्र अब्दुल सलाम ने एसपी सिटी को बताया कि रूकनसराय के चमन व मेहरबान पुत्र कल्लू कसाई व कामिल पुत्र मेहरबान उससे रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन


21 मई को ग्यासपुर के जंगल में अवैध हथियारों की तस्करी एसओजी की टीम ने पकड़ी थी। इस दौरान आरोपी तस्कर मेहरबान पुलिस पर फायरिंग करते हुए करते हुए भाग गया था। दिल्ली निवासी हथियारों का खरीददार मौके से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही ढाई लाख कैश, सात पिस्टल, तीन तमंचे और एक गोल्डन कलर की लग्जरी कार, जिसका नंबर डीएल 1सी2010 पकड़ी गई थी। यह गाड़ी मेहरबान के नाम पर थी। इश्तकार का कहना है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि मुखबिरी की है।

इसके चलते लाखों का नुकसान हुआ है। अब आरोपी उसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। इंकार करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। इश्तकार का दावा है कि मेहरबान हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में और कई राज्यों में लूट, हत्या के मामले दर्ज हैं।


इसका भाई चमन भी बदमाश है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि चमन, मेहरबान और कामिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

एफआईआर ने खोली एसओजी की पोल, कप्तान मौन
नगर कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर ने अपराधियों के साथ मिलकर खेल कर रही एसओजी की पोल खोलकर रख दी है। एसओजी ने हथियारों की तस्करी से जुड़ा कोई गुडवर्क नहीं दिखाया और न ही गाड़ी को बरामद दिखाया है। बावजूद इसके एसएसपी मुनिराज जी. मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed