{"_id":"5c48bfb2bdec227371484da1","slug":"131548271538-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय हत्याकांड: दो माह बाद भी पुलिस के चंगुल से दूर हैं हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजय हत्याकांड: दो माह बाद भी पुलिस के चंगुल से दूर हैं हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजय हत्याकांड : दो माह बाद भी पुलिस की चंगुल से दूर हैं हत्यारोपी
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में हत्यारोपियों का अब तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लूटे गए ई-रिक्शा को खरीदने वाले आरोपी को दबोचकर जेल भेज चुकी है। जबकि हत्यारोपी अभी पुलिस की चंगुल से दूर हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
सिकंदराबाद के गांव खुसरूपुर निवासी वीरवती पत्नी विनय सिंह ने बुधवार को एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजा। उसने बताया कि 14 नवंबर 2018 को उनके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका ई-रिक्शा भी गायब था। जिसके बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पहले हादसा, फिर सड़क दुर्घटना का सामने आ रहा था। लेकिन, धीरे-धीरे तथ्य सामने आए तो मामला हत्या निकला। बताया गया कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी अमरीश पुत्र गजेंद्र निवासी गांव खबरा, जहांगीराबाद को मृतक के लूटे गए ई-रिक्शा को खरीदने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, पुलिस अब तक हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग सकी है। हत्या को करीब दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।