फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, सवारियां घायल

ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, सवारियां घायल

Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, सवारियां घायल
ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, आधा दर्जन सवारी घायल
विज्ञापन


सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हरसेना जिला कासगंज निवासी मुकेश कुमार पुत्र बाबूराम ने बताया कि उसका चचेरा भाई दानवीर पुत्र भूप सिंह पत्नी सीमा व अपने दो बच्चों, गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र गेंदालाल के साथ रविवार को टेंपो से दिल्ली से कासगंज आ रहा था। बताया कि सिकंदराबाद में हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। बताया कि टेंपों के पलटने से दानवीर व उसके परिवार के सदस्य, बिजेंद्र समेत करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed