फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रिश्वत लेते चिकित्सक का वीडियो वायरल में पीड़ित को मिल रही धमकी

रिश्वत लेते चिकित्सक का वीडियो वायरल में पीड़ित को मिल रही धमकी

Fri, 01 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते चिकित्सक का वीडियो वायरल में पीड़ित को मिल रही धमकी
रिश्वत लेने वाले चिकित्सक की शिकायत करने पर मिली धमकी
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के मुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर रिश्वत लेते हुए चिकित्सक का वीडियो वायरल होने के मामले में पीड़ित को धमकी मिल रही है। आरोप है कि घटना के दूसरे दिन से ही आरोपी पक्ष के लोग उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर जान की सुरक्षा व धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब हो कि अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक द्वारा 600 रुपये रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी। इस दौरान चिकित्सक का वहां से ट्रांसफर कर दिया गया था। सूरत पुर खुर्द निवासी पीड़ित राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर उनसे 600 रुपये की मांग की गई थी। घटना के दूसरे दिन से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व कुछ बाहरी लोग उनसे आकर मिले और उन लोगों ने दबाव बनाते हुए कहा कि तुम लिखकर दे दो कि चिकित्सक ने रुपये नहीं लिए। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed