फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   13 lakhs withdran from account when ATM card was lost

गायब एटीएम कार्ड से शातिरों ने उड़ाए 13 लाख

Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs withdran from account when ATM card was lost
atm - फोटो : amar ujala
गायब एटीएम कार्ड से शातिरों ने लाखों की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली लेकिन लापरवाह बैंक प्रबंधन अपने खाताधारक को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। इस तरह पीड़ित के खाते से करीब 13 लाख रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



देवीपुरा द्वितीय निवासी मुकेश अग्रवाल पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक डिप्टी गंज में बचत खाता है। करीब छह माह पहले कुछ जमीन का सौदा कर खाते में करीब 13 लाख रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन


इसी बीच उनका एटीएम कार्ड खो गया। शातिरों ने नौ जून को ही खाते से 10 हजार रुपये नगद निकाल लिए। इसके अगले दिन आरोपियों ने 12,66,287 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली लेकिन बैंक प्रबंधन ने मैसेज नहीं दिया। जब वह बैंक से रुपये निकालने गए तो पता चला कि खाते में महज 1700 रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों ने धोखाधड़ी करके 12,76,287 रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि जब खाते से रुपये निकले गए तो उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed