फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगडने का मामला

गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगडने का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगडने का मामला
डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से मिले परिजन
विज्ञापन


ककोड़। गर्भपात के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विवाहिता का पति और उसके परिजन बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी से मिले। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्राम चांदपुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी नवीन पुत्र संजय सिंह ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पत्नी सपना सात सप्ताह की गर्भवती थी। गर्भ के दौरान परेशानी हो जाने पर उसने 24 अप्रैल को पत्नी को झाझर स्थित हास्पिटल में दिखाया था। चिकित्सक ने गर्भपात कराने के लिए कहा था। चार मई को चिकित्सक ने गर्भपात करा दिया। मगर गर्भपात के बाद से सपना की हालत लगातार बिगड़ती गई। बताने पर उक्त हास्पिटल का चिकित्सक समय के साथ स्वस्थ होने की बात कहता रहा। हालत बिगड़ने पर उसने पत्नी को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि गर्भपात के दौरान असावधानी के कारण हालत खराब हुई है। चिकित्सकों को सपना का ऑपरेशन करना पड़ा। बृहस्पतिवार को नवीन चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों के साथ थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह से मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed