{"_id":"5cd46b17bdec2207254c8370","slug":"121557424919-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की और हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रजनी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व दो लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता के साथ आरोपियों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। गत दो मई को पीड़िता अपने मायके में अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी पति, ससुर, देवर व सास वहां आ गए। पीड़िता को घर में अकेली देख आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।