{"_id":"5c8d42d2bdec2213ec621b02","slug":"121552761554-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में कूमल कर हजारों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों में कूमल कर हजारों का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दुकानों में कूमल कर हजारों का माल चोरी
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है। शुक्रवार देर रात चोरों ने चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही तीन दुकानों में कूमल कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस से घटना की शिकायत कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जल्द ही वारदातों के खुलासे का आश्वासन दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी संजय पुत्र जगदीश चंद शर्मा की नई मंडी चौकी गेट के पास कीटनाशक व उर्वरक की दुकान है। संजय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान का शटर खोला तो अंदर कूमल कर चोर काफी सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखी नकदी समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं। वहीं, उनके पास ही में मोनू पुत्र ब्रजमोहन की पनीर डेयरी है। मोनू ने बताया कि शुक्रवार रात वह भी दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह उन्हें दुकान में कूमल कर चोरी की सूचना मिली। उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो अंदर गल्ले में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान गायब था। क्षेत्र के गांव उटरावली निवासी नेत्रपाल पुत्र राम सिंह की भी वहीं दुकान है। उनकी दुकान में भी चोरों ने कूमल कर चोरी की है। लेकिन, उनकी दुकान से चोरी हुए सामान की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। तीन दुकानों में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही पीड़ितों ने मामले की तहरीर भी दे दी है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।