{"_id":"5ba15227867a5537ba405c68","slug":"121537298983-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर हत्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की जलाकर हत्या, खुले में फेंका अधजला शव
- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बुढ़ाना में बुधवार देर रात का मामला
- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़ाना के बंबे पर एक विवाहिता का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव उल्हेड़ा निवासी मुस्तकीम पुत्र समसुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बड़ी पुत्री रूबीना का विवाह जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी निजामुद्दीन पुत्र हबीब खां से छह माह पूर्व किया था। शादी में काफी दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि रूबीना के ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वे लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी रूबीना के साथ मारपीट कर दबाव बनाते थे। विवाहिता के पिता के मुताबिक किसी ग्रामीण ने फोन से सूचना दी कि निजामुद्दीन व उसके भाई बाबूद्दीन, रजाउद्दीन व सलाउद्दीन पुत्र हबीब खां उनका भांजा इमरान व उसकी बहन चमन पत्नी जमील व जमील पुत्र नामालूम ने रूबीना को जलाकर मारने के बाद शव बुढ़ाना के बंबे पर फेंक दिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो रूबीना का अधजला शव बंबे किनारे पड़ा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जेके तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता मुस्तकीम की तहरीर पर पति निजामुद्दीन व उसके भाईयों समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी बाबूद्दीन व इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।