{"_id":"5b7c66f642c792465d1d26dd","slug":"121534879478-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से प्रहार कर किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से प्रहार कर किसान की हत्या
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या
खुर्जा जंक्शन। चौकी क्षेत्र के गांव किश्वागढ़ी में धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या कर दी गई। आरोपी के घर के पास रास्ते में परिजनों ने उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण किसी बात को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है। उधर किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार देर शाम किश्वागढ़ी गांव निवासी अशोक (42) पुत्र हुकुम सिंह खेत पर जा थे। रात में जब वह घर लौटकर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। किसान अशोक के बड़े भाई मुनेश और बेटा अभिषेक उनकी तलाश में जब खेत पर जाने लगे तो रास्ते में ग्रामीण मदन सिंह के घर के पास अशोक को देखा। अशोक के सिर के पिछले हिस्से में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। खून से लथपथ अशोक को देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में अशोक को जटिया अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक खेत पर गांव के ही मदन सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस कारण उसने अशोक की किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव अपने घर के पास फेंक कर भाग गया। वहीं मृतक के पिता हुकुम सिंह के मुताबिक अशोक बैंक से 7 हजार रुपये निकाल कर लाया था। ऐसे में परिजन पैसे को लेकर भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर अशोक और मदन सिंह में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी मदन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर परिवार में मृतक की बड़ी बेटी शैली स्नातक की छात्रा हैं और एक बेटा है 12वीं का छात्र है। अशोक की मौत से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।