{"_id":"5709362f4f1c1bad27c810c8","slug":"12-hours-of-death-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे तक मौत से जूझी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 घंटे तक मौत से जूझी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत का शिकार हुई युवती 12 घंटे तक मौत से जूझी, लेकिन हार गई। दूसरी तरफ, आरोपी संजीव ने बर्न वार्ड के टायलेट में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड करने का ड्रामा किया था।
विज्ञापन
पीड़िता के छोटे भाई ने बताया कि उसके पिता फौज से रिटायर्ड हैं। उसके पिता ने आरोपी के बड़े भाई की सरकारी नौकरी लगवाने में मदद की थी। फिर भी कुछ दिन पहले मामूली बात पर कहासुनी होने पर आरोपी युवक ने उसे धमकी दी थी। लेकिन वह ऐसा कदम उठाएगा इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि आरोपी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ही युवती के घर पहुंच गया था। दूसरी तरफ, पीड़िता की बहन और बहनोई को पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा है। बहनोई ने बताया कि वह घटना के बाद सहमा हुआ है। कहीं ऐसा न हो कि घटना उसके घर होने से पुलिस उसके खिलाफ ही कार्रवाई करने लगे।
विज्ञापन