{"_id":"5923325e4f1c1b2d2c536909","slug":"12-children-s-dad-married-to-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बच्चों के पिता ने किया किशोरी से निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 बच्चों के पिता ने किया किशोरी से निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 23 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
दो शातिर महिलाओं ने एक व्यक्ति को शराब पिलाकर 15 हजार रुपये उसकी किशोरी बेटी का सौदा कर दिया। 12 बच्चों के पिता ने किशोरी को खरीद कर उससे जबरन निकाह भी कर लिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागी किशोरी सोमवार दोपहर अपनी बुआ के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची।
पीड़िता ने एसपी देहात को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अगौता थाना क्षेत्र की किशोरी ने एसपी देहात जगदीश शर्मा को बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। 29 अप्रैल की रात दो महिलाओं के साथ एक व्यक्ति उसके घर आया।
विज्ञापन
दोनों महिलाओं ने उसके पिता को शराब पिलाई। उसके बाद 15 हजार रुपये में किशोरी का सौदा कर लिया। बताया कि दोनों महिलाओं ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ ले गईं। जब उसे होश आया तो 12 बच्चों के बाप के साथ उसका निकाह हो चुका था।
विज्ञापन
किसी तरह किशोरी वहां से भागकर आई और एसपी को अपनी व्यथा सुनाई। एसपी देहात ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।