फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छेड़छाड़ के विरोध पर विवाहिता को घर से निकाला

छेड़छाड़ के विरोध पर विवाहिता को घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर विवाहिता को घर से निकाला
छेड़छाड़ का विरोध करने पर ससुर ने घर से निकाला
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर ससुर ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी, दहेज को लेकर ससुराल में आए दिन उसे परेशान किया जाता है। उसे कई बार भूखा तक रखा गया। आरोप है कि दो मई को वह घर पर अकेली थी, इसका फायदा उठाते हुए ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जब पति समेत परिवार के अन्य सदस्य आए तो उसने उन्हें आपबीती बताई। इस पर उन लोगों ने उसी पर आरोप लगाते हुए पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में एसएसपी ने देहात थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed