फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हाईवे पर आलू से लदा ट्रक पलटा, किसान की मौत

हाईवे पर आलू से लदा ट्रक पलटा, किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर आलू से लदा ट्रक पलटा, किसान की मौत
आलू से लदा ट्रक पलटा, किसान की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाइवे पर कैलावन गांव के पास आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। आलू की बोरियों के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार की रात बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कामिल खां (45) पुत्र अहमद रजा ट्रक में आलू की बोरियां लादकर बेचने के लिए जा रहा था। सलेमपुर क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। कामिल आलू की बोरियों के नीचे दब गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया सुबह करीब 4 बजे ट्रक के पलटने के बारे में पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बोरियों को हटाकर कामिल का शव निकाला। उन्होंने बताया कि यदि चालक द्वारा ट्रक के पलटे जाने के बाद सूचना दे दी गई होती तो समय रहते कामिल को बोरियों के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा जा सकता था और उसकी जान भी बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed