{"_id":"5c7c15b6bdec22737e6b131b","slug":"11551635894-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान कांवडिय़ा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचार के दौरान कांवडिय़ा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपचार के दौरान कांवड़िया की मौत
ककोड़। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िया की रविवार सुबह उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। कांवड़िया की मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सोनू (22वर्ष) पुत्र सौदान अपने दोस्तों के साथ 26 फरवरी को हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गया था। सोनू कांवड़ लेकर दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था। 28 फरवरी की सुबह करीब सात बजे जनपद मेरठ के दौराला क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने सोनू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू को उसके साथियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया गया था। बताया कि रविवार को उपचार के दौरान सोनू की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। जैसे ही सोनू की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।