फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दरोगा की पत्नी के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज

दरोगा की पत्नी के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की पत्नी के खिलाफ  अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज
दरोगा की पत्नी के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गुलावठी । ग्राम लोहलारा निवासी सुरेंद्री देवी ने गुलावठी थाने में एक दरोगा की पत्नी के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज की है।

सुरेंद्री देवी ने बताया कि उनकी बेटी रोजी पत्नी धर्मेंद्र गुलावठी के मोहल्ला विकास कॉलोनी में रहती है। उसी के गांव की ही एक महिला गुलावठी में कपड़ों की दुकान करती है। उक्त महिला ने उनकी बेटी रोजी से चार लाख रुपये उधार ले लिए। सुरेंद्री देवी के अनुसार उनकी बेटी गुलावठी में अपना मकान बनवा रही हैं, उसके लिए जब उसने अपने चार लाख रुपये वापस मांगे तो उक्त महिला ने गत सात जनवरी को उसके व उसकी बेटी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर 32 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट गुलावठी थाने में दर्ज कराई थी। सुरेंद्री देवी ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि महिला पेशेवर ठग है तथा अन्य लोगों पर झूठे आरोप लगाकर रुपये ऐंठ चुकी है। पुलिस ने सुरेंद्री देवी की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है। उक्त आरोपी महिला का पति उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा है। एसओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed