{"_id":"5b3271d34f1c1bf56e8ba021","slug":"11530032595-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी साहब ! हर दूसरे दिन हो रही हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी साहब ! हर दूसरे दिन हो रही हत्या
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी साहब! हर दूसरे दिन हो रही हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। एसएसपी साहब! हर दूसरे दिन एक हत्या हो रही है। पिछले 26 दिनों का ग्राफ देखा जाए तो जिले में अब तक 13 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। ऐसे में अपराध घटने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि हत्या के कई मामलों में पुलिस अब तक खुलासा भी नहीं कर पाई है। इसके चलते अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकरी में सोमवार रात घर पर सो रहे 62 वर्षीय किसान गजेंद्र की हत्या से सनसनी फैल गई। वहीं एक दिन पूर्व रविवार को जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में ट्यूबवेल पर गए 32 वर्षीय किसान श्याम की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस माह के आंकड़े उठाकर देखें तो अब तक 13 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। इससे पूर्व ढाई लाख रुपये के लालच में शादी का झांसा देकर जहांगीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को हरियाणा के बल्लभगढ़ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया। इससे पूर्व 20 जून की रात खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव रूपबास पंचगाई में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसी दिन रात अरनिया थाना क्षेत्र के गांव अरनिया खुर्द में अपने घेर पर सो रहे किसान को बदमाशों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना को एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारों को नहीं पकड़ पाई। उसी दिन 21 जून को ही विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिवलोक कालोनी में 3 जून को चचेरे भाई ने चंद्रवीर उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके दूसरे दिन ही सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के कटाखेड़ा गांव के पास साले ने जीजा की हत्या कर दी। वही 9 जून को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में साले ने चाकुओं से गोदकर जीजा हत्या कर दी। वहीं 10 जून को डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नगला में तथा 13 जून को बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ले में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी गई। उधर 17 जून को बाइक सवार बदमाशों ने शिकारपुर थाना क्षेत्र में सियासी रंजिश के चलते कार सवारों पर गोलियां बरसाई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। जिले में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। कई मामलों में पुलिस अभी तक घटना का खुलासा तक नहीं कर पाई है।