{"_id":"5b1c1cc44f1c1b634d8b598d","slug":"11528569028-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को तेज रफ्तार बस से कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को तेज रफ्तार बस से कुचला, मौत
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचला
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ग्राम कुरली थाना गुलावठी निवासी सगीर पुत्र हाकिम अली ने बताया कि वह अपने भतीजे नाजिम (18वर्ष) पुत्र जुबैर के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। जब वह सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे पर सांवली मंडी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई तथा पीछे बैठा नाजिम नीचे गिर गया। इसी दौरान तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।