{"_id":"5cc9e590bdec220715067654","slug":"111556735376-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बीघा गेंहू का लाख आग में जलकर हुआ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
12 बीघा गेंहू का लाख आग में जलकर हुआ राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से 12 बीघा गेहूं जला
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईलना में शमशान भूमि के पास रखे एक किसान के करीब 12 बीघे गेहूं के लाख में रंजिशन किसी आग लगा दी। इससे गेहूं जल गया। पीड़ित किसान ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव ईलना निवासी किसान गुटियर उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र रामजीलाल ने गांव के सतवीर जाटव से 12 बीघा जमीन लगान पर लेकर उसमें गेहूं की फसल बोई थी। किसान चंद्रप्रकाश ने फसल को काटने के बाद थ्रेशर से निकलवाने के लिए गेहूं के लाख को इकट्ठा कर दिया था। बुधवार तड़के किसी अज्ञात युवक ने एकत्रित किए गए गेहूं के लाख में आग लगा दी। लाख में आग लगी देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। आग पर काबू न होता देख किसी ग्रामीण ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से दमकल विभाग को कई बार फोन मिलाया लेकिन, किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। पीड़ित किसान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो