{"_id":"5c7c15d3bdec22736c04de31","slug":"111551635923-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी भागा
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ गांव निवासी आरोपी युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गत 28 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह घर से खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। इस दौरान खेत पर पहले से मौजूद गांव निवासी एक युवक ने उसे दबोच लिया और खेत में अंदर ले गया। जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो