फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गार्ड को बंधक बनाकर कोल्ड स्टोर में लूटपाट

गार्ड को बंधक बनाकर कोल्ड स्टोर में लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
गार्ड को बंधक बनाकर कोल्ड स्टोर में लूटपाट
गार्ड को बंधक बनाकर कोल्ड स्टोर में लूटपाट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर कोल्ड स्टोर से लाखों रुपये का सामान लूट लिया। प्रबंधक ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
नरसलघाट पुलिस चौकी थाना कोतवाली नगर निवासी फिरोजखान पुत्र रियाजुद्दीन ने बताया कि वह खुर्जा रोड स्थित सनशाइन एग्री सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कोल्ड स्टोर में प्रबंधक हैं। सोमवार रात बदमाश कोल्ड स्टोर का मेन गेट खुलवाकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। बताया कि बदमाश कोल्ड स्टोर की नौ बड़ी मोटर लूटकर ले गए। बदमाश मोटरों को अपने साथ लाए वाहन में रखकर ले गए। फिरोज ने मोटरों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। बताया कि 30 अप्रैल की रात भी चोरों ने फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया था, जिसके संबंध में उसने पुलिस से शिकायत की थी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि कोल्ड स्टोर तीन साल से बंद पड़ा था। हाल ही में इसे दूसरे व्यक्ति को बेचा गया है। पूर्व मालिक और खरीदार में किसी बात को लेकर विवाद भी प्रकाश में आया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed