फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गोपाल गिरी आश्रम के साधु की सिर कुचल कर हत्या

गोपाल गिरी आश्रम के साधु की सिर कुचल कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोपाल गिरी आश्रम के साधु की सिर कुचल कर हत्या
गोपाल गिरी आश्रम के साधु की सिर कुचल कर हत्या
विज्ञापन

नरौरा। नगर स्थित गोपाल गिरि आश्रम की व्यवस्था देख रहे एक साधु की अज्ञात लोगों ने सिर कुचल कर हत्या कर दी। आश्रम के निकट स्थित एक खेत में रविवार सुबह साधु का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के नरवर गंगातट के निकट बने गोपाल गिरि आश्रम में बीते एक माह से एटा के थाना मिरहची के गांव दलेई निवासी साधु शंकर गिरी व्यवस्था संभाल रहे थे। रविवार सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में आश्रम के निकट स्थित एक खेत में पड़ा मिला। मृतक का सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। आश्रम में निवास कर रहे एक अन्य साधु लक्ष्मण गिरि ने उनका शव आश्रम के निकट स्थित एक खेत में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आश्रम स्थित धूना स्थल पर खून के धब्बे पड़े हुए थे। धूना स्थल से खेत तक शव को घसीट कर ले जाने के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर मृतक साधु के गांव से उनके भाई जगदीश गिरि, सत्यपाल, धर्मपाल एवं अनेकों ग्रामीण भी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

------
अधिकतर रात को बाइक से ही आते थे आश्रम
बताया गया कि मृतक शंकर गिरी बीते एक माह से आश्रम की व्यवस्था संभाल रहे थे। वह संभल जिला स्थित पताली आश्रम से नरौरा स्थित गोपाल गिरि आश्रम अधिकतर रात में आया करते थे। शनिवार देर रात भी वह अपनी बाइक से नरौरा स्थित आश्रम पहुंचे थे। उनकी बाइक सुबह आश्रम के निकट ही खड़ी हुई थी, जिसमें चाबी भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साधु लक्ष्मण गिरि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -देवकीनंदन राजपूत, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed