{"_id":"5b955bcf867a557f220f8b6b","slug":"101536515023-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरजाना के भाई पर हमला आपसी रंजिश, याचिका के विरोध में नहीं: डा समीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरजाना के भाई पर हमला आपसी रंजिश, याचिका के विरोध में नहीं: डा समीना
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरजाना के भाई पर हमला आपसी रंजिश, याचिका के विरोध में नहीं: डा समीना
सिकंदराबाद। तीन तलाक, बहुविवाह, हलाला को असंवैधानिक करार दिए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली फरजाना के भाई पर हमला आपसी झगड़े में हुआ। उक्त बात फरजाना की याचिका दायर करने में मदद करने में उसका सहयोग कर रही समाज सेवी डा. समीना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
शनिवार को फरजाना के भाई इमरान पर जानलेवा हमला किया गया था। चाकू लगने से वह घायल हो गया था। इमरान उसकी बहन के तीन तलाक, बहुविवाह, हलाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के विरोध में मोहल्ले के नूर मोहम्मद पुत्र शब्बीर, तौफीक, इदरीश, शमीम पुत्रगण नूर मोहम्मद ने उस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर उक्त सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। याचिका दायर करने के विरोध में हमले की जानकारी होने पर सिकंदराबाद पहुंची डा. समीना ने कहा कि फरजाना के भाई पर हमला याचिका दायर करने के विरोध में नहीं बल्कि आपसी रंजिश के कारण हुआ था। बताया कि उनकी लड़ाई तीन तलाक, हलाला, बहुविवाह के खिलाफ है। उनका मिशन तीन तलाक, बहुविवाह, हलाला को असंवैधानिक करार दिलाना और पीड़िताओं को न्याय दिलाना है। पीड़िता के परिवार के व्यक्तिगत विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं। कहा कि वह अपने मिशन का किसी को भी अनुचित लाभ उठाने की अनुमति नहीं देगी।