{"_id":"5aaebb9c4f1c1bbd758b63bc","slug":"101521400732-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदरामपुर भट्टे पर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेदरामपुर भट्टे पर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठे पर हुई लूट में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पहासू। थाना पुलिस ने एक माह पूर्व हुई लूट का खुलासा करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस कर पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया है।
एसओ पहासू ने बताया कि 21 फरवरी को छतारी तिराहे से तीन बदमाशों ने कार सवार पहासू निवासी व्यापारी नवीन गर्ग और उसके साथी रवि गर्ग से मारपीट करते हुए 1.55 लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट लिए थे। मामले में पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी दीपक निवासी बुलंदशहर को दबोचकर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, देशी तमंचा और मोबाइल बरामद हुआ है।