फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.80 million looted from young man.

बाइकर्स ने शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े 1.80 लाख लूटे

Tue, 01 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Tue, 01 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
1.80 million looted from young man.
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में हथियारबंद बाइकर्स लुटेरों ने वेव ग्रुप के शराब सेल्समैन से 1.80 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन


लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर भी दी। मंगलवार को बुलंदशहर स्थित ऊपरकोट निवासी शराब सेल्समैन इमरान और ओमप्रकाश वसूली करने के लिए पहासू गए थे।

दोपहर करीब दो बजे वह वसूली कर लौट रहे थे। अगौरा और झमका गांव के बीच बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने  इमरान को रोक लिया और गोली मारने की धमकी देकर बैग में रखे 1.80 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इमरान और ओमप्रकाश ने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और भाग गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लुटेरों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


झमका के निकट लुटेरों ने  वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
- बलजीत सिंह,  थाना प्रभारी, खुर्जा देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed