{"_id":"582ca15f4f1c1b56368ffc01","slug":"1-78-lakh-in-mumbai-businessman-missing-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के कारोबारी का 1.78 लाख से भरा बैग गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई के कारोबारी का 1.78 लाख से भरा बैग गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
दाे हजार रूपये के नाेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंबई से बेटी के शादी के लिए मैरिज होम बुक करने आए एक व्यक्ति के टैंपो में रखे बैग से 1.78 लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित ने टैंपो चालक समेत सात-आठ युवकों पर रुपये गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई के कल्यान वेस्ट निवासी केशव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी देवीपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय की थी। बुधवार दोपहर वह होटल और कैटर्स की बुकिंग के लिए 1.78 लाख रुपये देने के लिए बुलंदशहर आए थे।
विज्ञापन
कालाआम चौराहे के पास टैंपो में बैठे थे, तभी सात-आठ युवक आए और टैंपो में चढ़ गए। थोड़ी दूर टैंपो चलने के बाद सभी युवक उससे उतर गए। युवकों के उतरने पर केशव सिंह को रुपयों का बैग गायब होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने टैंपो चालक से पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में केशव सिंह ने टैंपो चालक समेत सात-आठ लड़कों पर रुपये गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।